ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। पिछले तीन दिनों से चमोली जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में रविवार को भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे समेत 87 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहे है। जिन्हें खोलने का कार्य चल रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली, पानी की आपूर्ति भी बाधित चल रही है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को 146 लिंक मोटर मार्गो के साथ ही नेशनल हाईवे भी बाधित चल रहे थे। रविवार की देर सांय तक 59 लिंक मोटर मार्गो को खोल दिया गया है जबकि 87 लिंक मोटर मार्ग अभी भी बाधित चल रहे है। वहीं बदरीनाथ हाईवे को दोपहर तक जोशीमठ तक सुचारू कर दिया गया था लेकिन अभी जोशीमठ से आगे रडांग बैंड, लामबगड के पास हाईवे बाधित चल रहा है, वहीं कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नलगांव, थराली और पंथी के पास मलवा आने से बाधित चल रहा है। इधर कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग जंगलचट्टी के पास अवरूद्ध चल रहा है। जोशीमठ-मलारी हाईवे भी रैणी के पास पिछले 14 जून से  अवरूद्ध है। इन सभी मार्गों को खोलने का कार्य चल  रहा है।

गोपेश्वर विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले जोशीमठ रैणी क्षेत्र के 14 गांवों में तथा पिंडर घाटी के नारायणबगड, थराली और देवाल विकास खंड में भारी वर्षा के कारण सात से आठ विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसी तरह घाट व कर्णप्रयाग विकास खंड के कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बिजली और पानी की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए कार्य प्रगति पर है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!