posted on : June 24, 2021 6:32 pm

नारायणबगड़ (चमोली)। वीसी दरवान सिंह नेगी वार मेमोरियल फाउंडेशन समिति की ओर से गुरूवार को चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाॅक के खैतोली खाल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी वीसी दरवान सिंह नेगी वॉर मैमोरियल शौर्य महोत्सव 2021 के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से महोत्सव को 23 से 25 नवम्बर तक खैतोली खाल में आयोजित करने पर सहमति जताई गई। इस दौरान समिति की ओर से सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किये जाने के साथ ही प्रतिवर्ष आयोजन के पांच लाख की धनराशि दिये जाने के लिये शासनादेश जारी करने के साथ ही 21 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह नेगी, गम्भीर सिंह नेगी, दिलबर सिंह नेगी, धर्म सिंह रौतेला, भुवन नौटियाल, कर्नल डीएस बर्त्वाल, हरपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!