posted on : November 5, 2021 5:03 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले कर्णप्रयाग विकास खंड के प्यूंरा गांव के लापता युवक की खोजबीन के लिये पीड़ित परिवार ने कर्णप्रयाग विधायक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि मामले में उन्होंने देहरादून की आईएसबीटी पुलिस चैकी में युवक के लापता होने की लिखित सूचना दी। लेकिन वर्तमान तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जबकि आगामी 16 नवम्बर को युवक की शादी निर्धारित है।

जानकारी के अनुसार चमोली जिले की आदिबदरी तहसील के प्यूंरा गांव निवासी हरेंद्र सिंह (24) पुत्र स्वर्गीय हुकुम सिंह नेगी 28 अक्तूबर को जामनगर गुजरात से घर के लिये निकला था। जिसके बाद घर लौटते वक्त एक नवम्बर को आईएसबीटी देहरादून से उसने आखिरी बार अपने भाई सुंदर नेगी से बात की। लेकिन उसके बाद से हरेंद्र से न तो सम्पर्क हो सका न ही उसका कोई सुराग मिल सका है। 24 घंटे तक हरेंद्र का सुराग न मिलने पर सुंदर सिंह ने आईएसबीटी पुलिस चैकी में अपने भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन वर्तमान तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिल सका है। जिसके चलते परिवार उसकी कुशलता को लेकर चिंतित दर-ब-दर भटक रहा है। ऐसे में सुंदर ने अब कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। सुंदर सिंह नेगी का कहना है कि हरेंद्र की आगामी 16 नवम्बर को शादी होनी निर्धारित है। ऐसे में वह गुजरात से लौटते वक्त अच्छी रकम लेकर घर आ रहा था। जिसके चलते उसकी कुशलता को लेकर चिंता दिन बढने के साथ ही बढती जा रही है। उन्होंने पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!