posted on : March 19, 2021 6:47 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक में स्थिति कांडई गांव की सोनिया राणा ने भारतीय सेना के दिल्ली स्थिति आरआर हास्पीटल में लेफ्टिनेंट के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोनिया के सेना की चिकित्सा सुविधा में सेवा के चयन को लेकर पोखरी और चमोली के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

सोनिका राणा पोखरी ब्लॉक के कांडई गांव निवासी सेवा निवृत्त सूबेदार शिशुपाल सिंह रणा की पुत्री है। सोनिका बीते चार वर्षों से भारतीय नौ सेना के मुम्बई स्थित अश्विनी हास्पीटल में प्रशिक्षण ले रही थी। प्रशिक्षण के बाद सोनिका को लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना के दिल्ली स्थित आरआर हास्पीटल में तीन वर्षों के लिये तैनात किया गया है। सोनिया ने 2015 केन्द्रीय विद्यालय रायपुर देहरादून से इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और 2016 में सेना के दिल्ली स्थित आरआर हास्पीटल में नर्सिंग आफिसर का टेस्ट पास किया। जिसके बाद मुम्बई के नेवी अश्विनी हास्पीटल में चार वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात किया गया है। सोनिया का परिवार वर्तमान में देहरादून में निवास करता है। उसके पिता शिशुपाल सिंह राणा भारतीय सेना की शिक्षा कोर में नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि मां ऊषा राणा ग्रहणी है। सोनिका की बहन मोनिका राणा वर्तमान में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इन्दौर में बतौर वैज्ञानिक कार्य कर रही हैं। सोनिया की सफलता की सूचना मिलने पर कांडई गांव के साथ पोखरी और चमोली में खुशी की लहर है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने अन्य बालिकाओं को भी सोनिका से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए, सोनिका को बधाई दी है। वहीं कांडई गांव निवासी प्रेम सिंह, पदम सिंह, हर्षवर्धन राणा सहित परिजनों ने सोनिका की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!