posted on : December 21, 2022 7:53 pm

टिहरी। बुधवार को थाना मुनिकिरेती द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि नीम बीच के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है।जिसमे SDRF डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकारणों के तत्काल घाटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बरैली से ऋषिकेश घूमने आया था और नीम बीच के पास पाण्डु पत्थर के ऊपर से नदी में मारने लगा व दो जम्प मरने के बाद तीसरी जम्प में व्यक्ति नदी से बाहर नहीं आया। SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल व सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही है।

डूबे व्यक्ति का नाम :-

सुनील सैनी उम्र – 25 पुत्र सुरेश सैनी
पता – मीनाक्षी पुरम मेरठ, उत्तर प्रदेश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!