कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के ऋषिकेष-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग पंच पुलिया के पास एक अनियंत्रित वाहन से बचने के चक्कर में एक युवक खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए कर्णप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

सोमवार को देर सांय को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर पंच पुलिया के पास एक अनियंत्रित वाहन से बचने के चक्कर में एक नेपाली युवक खाई में जा कूदा जिससे वह गंभीर घायह हो गया है घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर जहां पर एक वाहन अनियंत्रित होकर रोड के साइड बैरिकेडिंग से टकरा गया था और वाहन की टक्कर लगने से एक नेपाली मूल का युवक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायल युवक:- संजीव कुमार, उम्र- 20 वर्ष, नेपाली मूल व वर्तमान में कर्णप्रयाग में रह रहा था।

SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण:-
Si कुलदीपक पाण्डेय
का. प्रदीप बिष्ट
का. हर्षलाल
का. अनूप कुमार
का. हरीश चंद्र
का. धर्मेंद्र सिंह
पेरामेडिक्स कमल सिंह
चालक भूपेंद्र सिंह

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!