posted on : August 12, 2023 9:28 pm
हरियाणा से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक राम झूले के निकट गंगा में स्नान करते हुए पैर फिसलने से गंगा में बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है।
एसडीआरएफ के प्रभारी कविंदर सजवान ने बताया कि अरविंद शर्मा 32 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार शर्मा ग्राम शैलिया बास, रेवाड़ी थाना रामपुर हरियाणा निवासी अपने पांच दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था, सभी लोग राम झूले के निकट नाव घाट पर गंगा स्नान करने लगे। तभी अरविंद का पांव फिसल गया और वह गंगा में बहने लगा, जिसे बहता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया, और सूचना एसडीआरएफ चौकी पर दी, जिसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा जी में सर्चिंग अभियान शुरू किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
