posted on : June 25, 2021 6:54 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुंभ में हुए कोरोना जांच घपले की न्यायिक जांच करवाने की मांग उठाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मांग को लेकर कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यालय के सम्मुख विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के संगठन मंत्री अनूप चैहान और नगर महामंत्री हरीश कुमार ने कहा कि कुंभ हिन्दू धर्मावलम्बियों की आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन में फर्जी जांच के मामले में धार्मिक आयोजनों को लेकर सरकार की दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। सराकर को चाहिए की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करावाई करें। इस मौके पर विधानसभा यूथ अध्यक्ष राकेश सिंह कोटियाल, ओम प्रकाश मिश्रा, गौरव तोपाल, दर्शन कंडारी, सचिन, गौरव, अंकित, रमेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!