posted on : April 10, 2021 5:53 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में आयोजित  आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि उत्तराखंड में आप भाजपा व कांग्रेस पार्टी के विकल्प के रूप में तेजी के साथ उभर रही है। जिससे इन दोनों की पार्टियों में खलबली मची हुई है। जिस प्रकार जनता आप से जुड़ रही है। और आप का कुनबा बढ़ता ही चला जा रहा है उससे आने वाला विधान सभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इसलिए कार्यकर्ताबों को अभी से जुट जाना चाहिए।

शनिवार को कर्णप्रयाग में आयोजित कर्णप्रयाग विधान सभा की बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं है बल्कि व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन करना है। ताकि जो भी योजना बने उसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे और जनता खुशहाल हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की बौखलाहट इसी बात से देखी जा सकती है कि वह हर मंच पर आप को कम कर आंक रही है। इसका साफ मतलब है कि वह आप की ताकत को भांप कर अब कई प्रकार से कुप्रचार में जुट गये हैं। लेकिन जनता सब जानती है और इसका करारा जबाव भी देगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोंद कपरूवाण, संगठन मंत्री अनूप चैहान, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, हरीश नैनवाल, शंकर सिंह, महिपाल सिंह नेगी, लक्ष्मण कुमार, देवी प्रसाद पुरोहित, राकेश लाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!