posted on : March 7, 2021 6:29 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। आम आदमी पार्टी कर्णप्रयाग विधानसभा की कार्यकरणी की ओर से रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकारणी की ओर से संगठन का विस्तार करते हुए ओपी मिश्रा को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का ब्लॉक महामन्त्री, अनिल जोशी को युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष, नीता देवी को ब्लॉक महामंत्री महिला मोर्चा, संदीप स्वरूप को ब्लॉक महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री अनूप चैहान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहंुचाने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं विडियो वाहन के माध्यम से केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किये कार्यों की जानकारी दी जा रही है। बैठक में संगठन मंत्री अनूप चैहान, पूर्व विधानसभा प्रभारी देवी प्रसाद मैखुरी, दयाल सिंह बिष्ट, सुदर्शन सिंह कंडारी, हर्षबल्लभ थपलियाल, शिवेन्द्र मनराल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!