गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता सुख भोग कर जनता के साथ छलावा किया है। उससे तंग आकर जनता आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य तलाश रही है। जनता उत्तराखंड में आप को इन दोनों ही पार्टियों के विकल्प के रूप में देख रही है। और लगातार आप से जुड़ती जा रही है।

शुक्रवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में जब पहली बार आप ने सत्ता संभाली थी तो सब को यही लग रहा था कि इनके बस का सत्ता चलाना नहीं है लेकिन केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जिस तरह से नीतियों को बनाकर उसे धरातल पर उतारा है उसके बाद वहां की जनता ने दुबारा उन्हें सत्ता सौंपी है और आने वाले समय में भी आप का दिल्ली में कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी के लिए बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाऐं मुहैया करवायी गई है। उससे वहां की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विपक्षी पार्टियां आप पर तंज कर रही है कि आप का उत्तराखंड मे कोई भविष्य नहीं है लेकिन जनता का जिस तरह से लगातार जुडाव होता जा रहा है इससे साफ है कि जनता आप पर विश्वास कर आपना व अपने बच्चों का भविष्य आप में सुरक्षित महसूस कर रही है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि पार्टियों की नियत साफ हो तो कोई काम असंभव नहीं है। चाहे वह युवाओं को रोजगार देना हो अथवा पलायन रोकना, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करना ये सभी संभव हो सकते है यदि नीतियां बेहतर बने और उन्हें धरातल पर उतारा जाए। 

उन्होंनंे भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा से न तो देश का किसान, जवान, बेरोजगार युवा और आम आदमी कोई खुश नहीं है इसके बावजूद भी भाजपा सत्ता  में आने का सपना देख रही है। इसे जनता को समझना होगा और इन्हें सबक सीखना होगा। उन्होंने कहा कि घाट क्षे़त्र की जनता सड़क चैड़ी करण की मांग को लेकर 42 दिनों से आंदोलित है और सरकार, प्रशासन और पुलिस उनको डराने पर लगी है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार विकास तो नहीं कर सकती है पर डंडे के बल पर जनता के आंदोलनों को कुचलने का प्रयास कर जरूर कर सकती है। उन्होंने कहा कि घाट आंदोलन को आम आदमी पार्टी का पूरा समर्थन है और आवश्यकता पड़ी तो उनके कार्यकर्ता भी आंदोलन में उतरेंगे।

एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा व कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य दलों के बड़े नेता भी आप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इन दोनों ही पार्टियों की जमीन घिसकती जा रही है और आने वाले समय में इन्हें कार्यकर्ता ढंुढने पर भी नहीं मिलेंगे। इस मौके पर चंद्रशेखर भट्ट, मेजर रविंद्र सिंह बिष्ट, राधाबल्लभ कन्याल, दयाल सिंह बिष्ट, अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल, विनोद, दीपक आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!