गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बाद विनोद कपरूवाण के चमोली में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

चमोली में कार्यकर्ताओं ने गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर में फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। गोपेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार में रोड शो किया। वहीं इस दौरान विनोद कपरुवाण ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की ओर से राज्य के विकास को लेकर कोई रोड़ मैप तैयार नहीं किया गया। जिसके चलते बारी-बारी से सत्ता में रहने के बावजूद भी राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता परेशान है। उन्होंने कहा की दिल्ली में राज्य सरकार के किये कार्यों को देखते हुए अब उत्तराखंड की जनता भी केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से उम्मीद लगाये है। कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद पार्टी द्वारा दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड मॉडल तैयार कर कार्य किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर भट्ट, अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल, अनूप चैहान, कुलदीप नेगी आदि मौजदू थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!