posted on : June 14, 2021 5:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपेश्वर इकाई के कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों में एक बार फिर से सेमेस्टर प्रणाली लागू का प्रस्ताव बनाया है। जिसके विरोध में सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय गोपेश्वर के परिसर के सम्मुख विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलपति का पुतला दहन किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अमित मिश्रा का कहना है कि कुछ समय पूर्व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बैठक आहूत की गई। जिसमें विश्वविद्यालय के अधीन सभी महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली को लागू कराने के लिए अनुमोदन दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। और पिछली बार भी इसका विरोध किया गया था जिस पर विश्वविद्यालय ने इस प्रणाली को स्थगित कर दिया था लेकिन एक बार फिर से विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर प्रणाली लागू करने का प्रयास किया जा रहा है जो छात्र हित में नहीं है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह तानाशाही रवैया है जिसे विश्वविद्यालय छात्रों पर थोप रही है। जिसका विरोध जारी रहेगा। इसी विरोध के चलते उन्होंने सोमवार को कुलपति का पुतला दहन कर कुलपति से मांग की है कि सेमेस्टर प्रणाली को लागू न करने की मांग की है। इस मौके पर गढ़वाल सह संयोजक विपिन कंडारी, विभाग संयोजक अमित मिश्रा, पंकज कुमार, अमित ठाकुर, शुभम रावत, विपिन जोशी, अभिषेक मिश्रा आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!