posted on : February 25, 2026 5:53 pm

गोपेश्वर (चमोली)। देहरादून में विधायक समर्थकों की ओर से शिक्षा निदेशक पर हमले को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। उनका है कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले के आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए। कांग्रेस के जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, राजेंद्र सिंह रावत, भक्तदर्शन बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, राम सिंह रामू, मनमोहन औली, धीरेंद्र गरोडिया, ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कहा है कि देहरादून में स्कूल का नाम बदले जाने को लेकर हुए विवाद में प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर प्रायोजित हमले हो रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था को झटका तो लग ही रहा है अपितु लोकतांत्रिक व्यवस्था भी ध्वस्त होती जा रही है। सत्ता दल के विधायक की मौजूदगी में निदेशक पर हमला होना किसी के गले नहीं उतर पा रहा है। इस तरह के प्रयासों से अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी विद्यालय का नाम परिवर्तित करना सरकार के कार्य क्षेत्र में आता है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तो कानून के दायरे में रह कर अपने दायित्वों का निवर्हन करते है। ऐसे में अधिकारी पर हमला व्यवस्था में दहशत पैदा करने जैसा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए भविष्य में इस तरह की कार्रवाई को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!