गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में जिला प्रशासन  अवैध खनन पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने के लिए जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर अवैध खनन निरोधक दल की नियमित समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि अवैध खनन को लेकर अर्थदंड के रूप में आरोपित धनराशि की वसूली भी जल्द होनी चाहिए। अधिकारियों को जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई करने और तहसील स्तर पर नियमित बैठक कर रिर्पोट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने अवैध खनन व भंडारण के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए नोटिस जारी कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

जिला खान अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि जनपद में जनवरी से जून माह तक अवैध खनन व भंडारण के 38 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके तहत नियमानुसार अवैध खनन करने वालों से 37 लाख 30 हजार 807 रुपए के अर्थदंड की वसूली की गई है। बताया कि जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पर सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!