गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के प्रभारी मंत्री डा. धनसिंह रावत ने कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक में डा. रावत ने कहा कि पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सहभागिता से ही यह संभव हो सकेगा। देश के विकास में पंचायतों का महत्वपूर्ण योगदान होने के चलते सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा। पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए समर्पित होकर काम करना होगा। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुखों के महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर अभी से पूरी ताकत झोकनी होगी।

पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि पंचायतें सशक्त होंगी तो गांव में विकास की गति भी तेज होगी। इसके लिए आम लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए पंचायतों में भाजपा का दबदबा होना जरूरी है। इससे ही सरकार की सशक्त पंचायत की अवधारणा साकार हो सकेगी। इस अवसर पर भाजपाइयों से पंचायत चुनाव का फीड बैक भी लिया गया और कहा गया कि प्रत्याशियों की जीत में कहीं भी कसर नहीं रहनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, दायित्वधारी राम चंद्र गौड़, व हरक सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य माधव सेमवाल, कृष्ण मणी थपलियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रघुवीर बिष्ट, रूद्रप्रयाग के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर रावत, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व जिला महामंत्री राकेश जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, वरिष्ठ नेता विनोद नेगी, समीर मिश्रा, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष दीपक पंत, कमलेश सती, बृजेश बिष्ट, विक्रम मिंगवाल, गिरीश चमोला, राधा रानी, हुकुम सिंह, उमेश मिश्रा, यशवंत सिंह, अमित सती आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!