गाजे बाजे व मंत्रोचार के साथ हुआ कार्यालय का उद्दघाटन
गोपेश्वर (चमोली)। राम मन्दिर निर्माण के लिए सन्त समाज, आरएसएस व विहिप के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। निधि समर्पण अभियान रथ का जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं की ओर से गोपेश्वर में स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान राम का मन्दिर निर्माण होने जा रहा है जिसके नीमित निधि संग्रह अभियान में के रथ का चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया गया। सगर गांव के सकलेश्वर महाराज सुरेशानन्दजी की उपस्थिति व व्यास महादेव भट्ट के मंत्रोचार सें श्री रामजन्म भूमि धन संग्रह अभियान कार्यालय का शुभारम्भ करते हुए प्रान्त सह अभियान प्रमुख पवन ने कहा कि पूरे देश में सन्तों व विहिप कीे अगुवाई में श्री रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत 15 जनवरी से पांच फरवरी तक उत्तराखण्ड के हर कोने से प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य तक भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण सहयोग के लिए पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। इस अवसर पर विभाग संघचालक राजेन्द्र भण्डारी, जिला संघचालक राजेन्द्र पंत, जिला अभियान प्रमुख अतुल शाह, सह जिला अभियान प्रमुख डाॅ. दिनेश सती, सह अभियान प्रमुख अनूप पुरोहित (अंकोला) विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, मीडिया प्रभारी शांति राणा, कला पाठक आदि मौजूद थे।