थराली (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड थराली के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में 15 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है।
राज्य सरकार ने पूरे राज्य के प्रत्येक विकासखंड में 02-02 राजकीय इंटर कालेजों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित करने का निर्णय लिया था। इसके अंतर्गत चयनित इन कालेजों में कक्षा छह से सीबीएससी कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत राइका तलवाड़ी में 15 अप्रैल से कक्षा छह में प्रवेश शुरू हो रही है। जानकारी देते हुए तलवाड़ी कालेज के प्रधानाचार्य भजन सिंह गड़िया ने बताया कि प्रवेश की सभी तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। बताया कि कक्षा छह में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों ही माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। बताया कि थराली विकासखंड में तलवाड़ी के साथ ही राइका डुंग्री को अटल उत्कृष्ट कालेजों के रूप में चयनित किया गया हैं।
