posted on : May 26, 2021 4:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के बाद सरकार की ओर से जिले के कर्णप्रयाग, गैरसैंण और सिमली चिकित्सालयों में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है। जिसके जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित टीम ने उप जिला चिकित्सालय में सर्वे कार्य कर लिया गया है। वहीं गैरसैंण और सिमली को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है।

चमोली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं सुदृढ करने की मंशा से जहां सरकार की ओर से जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट का संचालन शुरु कर दिया गया है। वहीं जिले की भौगोलिक परिस्थितियां को देखते हुए सरकार की ओर चमोली के उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, महिला बेस चिकित्सालय सिमली और गैरसैंण स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई है। चमोली के भ्रमण पर बीते दिनों आये प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिये सरकार की ओर से कार्य किये जा रहे हैं। जिसे लेकर सभी आवश्यक संसाधनों को जुटाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में यदि सबकुछ योजना के अनुरुप चला तो जिला चिकित्सालय के साथ ही चयनित चिकित्सालयों में भी मरीजों को आक्सीजन की सुविधा के लिये होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी।

चमोली जिले के उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, गैरसैंण ओर सिमली में आक्सीजन प्लांट बनाने की योजना बनाई गई है। जिसे लेकर जहां कर्णप्रयाग चिकित्सालय का टीम ने निरीक्षण कर लिया गया है। वहीं केंद्र सरकार को भी जिले को दिये जाने वाले आक्सीजन प्लांट के लिये प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

डा. एमएस खाती, प्रभारी सीएमओ, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!