गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग ब्लाॅक के मंगरोली में पिटकुल को बिजली के सब स्टेशन बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके चलते अब सब स्टेशन बनने की उम्मींदे जग गई है। दरअसल मंगरोली में सब स्टेशन बनाने की कवायद चल ही रही थी कि भूमि अधिग्रहण को लेकर भूमिधरों में सहमति नहीं बन पाई। यह मामला सीएम दरबार तक भी पहुंचा। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में भूमिधरों के साथ बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निदर्ेशों के क्रम में पिटकुल को भूमि देने पर भूमिधरों ने सहमति जताई। भूमिधरों के साथ सहमति बनने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ अरोड़ा को तत्काल एजेंडा तैयार कर बोर्ड बैठक में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निदर्ेश दिए। उनका कहना था कि इससे शासनादेश जारी होने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, पिटकुल के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहवेज मंगरोली के भूमि धारक परिवार मौजूद रहे।
posted on : February 17, 2026 8:00 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
