गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार को चमोली जिले के चार विकास खंडों के मुख्यालय से शेष 164 पालिंग पार्टियां मतदेय स्थलों को रवाना हो गई है। इस तरह प्रथम चरण के मतदान के लिए बने 258 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है।

चमोली में पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान 24 जून अर्थात गुरूवार को होना है। इसके लिए जिले के चार विकास खंड ज्योतिर्मठ, थराली, देवाल तथा नारायणबगड़ के 258 मतदान केंद्रों पर सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होना है।

प्रथम चरण के दूरस्थ मतदान केंद्र के लिए सोमवार को पांच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। दूसरे दिन मंगलवार को 89 पोलिंग पार्टिंयों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया तथा शेष मतदान केंद्रो को बुधवार को 164 पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल मतदेय स्थलों पर पहुंच गई है। बुधवार को ज्योतिर्मठ से आठ, नारायणबगड़ से 73, थराली से 47 और देवाल से 36 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि 24 जुलाई को जनपद में होने वाले मतदान के लिए मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जनपद में सुचारु मतदान के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील भी की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!