थराली (चमोली)। थराली विधान सभा के पूर्व विधायक डॉ. जीत राम ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि उसके सवा चार साल के कार्यकाल में थराली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे राज्य में विकास की गति विधियां ठप हो गई हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वें केवल अपने निजी हितों को साधने की कोशिशों में लगे हुए हैं। बाकी उन्होंने आम जनता के दुःख दर्दों से कुछ भी लेना-देना नही हैं।
पूर्व विधायक कुलसारी के एक लाॅज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके विधायक रहते 2016 तक थराली विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक मोटर सड़कों के साथ ही आधे दर्जन से अधिक बड़े झूला पुलों एवं मोटर पुलों के निर्माण के शासनादेश जारी हुए थे। जिनमें से अधिकांश पर वर्तमान तक भी कार्य शुरू नही हो पाया हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके साथ उनके प्रयासों से कुलसारी में स्थापित पालीटेक्निक कालेज अनदेखी के कारण अव्यवस्थित हो कर रह गया हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ही नारायणबगड़ में विद्युत विभाग, थराली में सिंचाई विभाग का डिवीजन स्थापित करने के साथ ही अस्थाई खंड लोनिवि थराली को निर्माण खंड में तब्दील किए जाने में उन्हें सफलता मिली थी। इसके अलावा नारायणबगड़, घाट एवं देवाल को तहसील बनाने के साथ ही थराली को नगर पंचायत बनाने में भी वें सफल रहे किंतु सवा चार साल गुजर जाने के बाद भी इन को सही तरीके से धरातल पर नही उतारा जा सका हैं। उन्होंने कोविड़ काल के दौरान पिछले महिनों खरीदें गए तमाम स्वास्थ्य उपकरणों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए जांच किया जाने की मांग की है।
