गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से जोशीमठ आपदा प्रभावितों के उपर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी चमोली की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश का पुतला दहन कर उनसे सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के आंदोलन को माओवादियों की ओर से संचालित किये जाने तथा चीन से सहयोग मिलने की बात को लेकर जोशीमठवासियों के साथ ही विपक्षी पार्टियों में भारी रोष है। उनसे इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से गोपेश्वर में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जोशीमठ के प्रभावितों के हितों को लेकर कोई काम तो कर नहीं पा रही है उल्टा जो लोग अपने हितों के लिए आंदोलन कर रहे है उन्हें माओवादी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ को बचाने में समर्थन न होने के चलते उनके संगठन के पदाधिकारी गलत बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस बयान पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान से देवभूमि के लोगों को शर्मसार किया है। जिसकी उनकी पार्टी ंिनंदा करती है। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, योगेंद्र बिष्ट, अरविंद नेगी, जयवीर नेगी, नरेंद्र भारती, संदीप भंडारी, संदीप झिक्वाण, उषा रावत, गोपाल रावत, दिवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
