posted on : March 17, 2021 6:07 pm

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के असेड़-सिमली और चोपता क्षेत्र के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई पर नारायणबगड़-चोपता सड़क पर मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मामले में ग्रामीणों मुख्यमंत्री से निर्माण कार्य की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

स्थनीय ग्रामीण संजय मेहरा, वन पंचायत सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, हीरासिंह जदोडा और भूपेन्द्र सिंह मेहरा ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से इन दिनों यहां क्षेत्र की नारायणबगड-चोपता 24 किमी सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। लेकिन यहां सड़क पर किये जा रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार की ओर से सीमेंट वर्क में धड़ल्ले से मिट्टी के साथ निर्माण किया जा रहा है। वहीं अनुबंध के मुताबिक सड़क पर होने वाले कार्यों को नहीं किया जा रहा है। वहीं डंपिंग जोन न बनाकर अनियंत्रित तरीके से मलबे का निस्तारण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई। लेकिन वर्तमान तक भी मामले में कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे यहां खुल्लेआम सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्य की जांच कर दोषी अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई कर सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण जाने की बात कही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!