गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 2878 हो गई है। हालांकि इसमें से 2475 लोगों संक्रमण ठीक हो चुके हंै और 403 केस एक्टिव हैं। मंगलवार को गोपेश्वर से 8, गौचर से 4, लंगासू, कर्णप्रयाग व पीपलकोटी से 3-3, नन्दप्रयाग, सिमली व पोखरी से 2-2, तथा जोशीमठ से 1 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। मंगलवार को 548 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 52196 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 46465 सैंपल नेगेटिव तथा 2878 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 1071 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!