posted on : October 8, 2021 5:53 pm

जोशीमठ (चमोली)। एक सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सेविका, मिनी कार्यकत्री संगठन ने तहसील परिसर में जुलूस प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया है।

जोशीमठ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन निकालकर एसडीएम को अपना मांगपत्र सौंपा। उनका कहना है कि लंबे समय से 18 हजार रुपए मानदेय बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर सरकार से वार्ता हुई थी। तब समस्या के निराकरण का भरोसा दिया गया था। परंतु अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। इस मौके पर पुष्पा सगोई, दीपा सेमवाल, सुनीता थपलियाल, बीना कनवासी, शालिनी देवी, नीलम भुजवाण, गीता देवी, राजेश्वरी पंत, अलका फर्स्वाण आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!