बगोली के पास गदेरे में मुर्गियों के शव मिलने के मामले में कार्रवाई

पुलिस से की फेंकने वाले का पता लगाने की मांग

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के बगोली गांव के पास गदेरे में करीब 35 मरी हुई मुर्गियां मिलने के बाद पशुपालन विभाग एक्शन में आ गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।

पशुपालन के पशुचिकित्साधिकारी डा. उदय शंकर गुप्ता ने बताया कि गुरूवार शाम को ग्रामीणों की सूचना पर बगोली गदेरे से मुर्गियों के शव बरामद किए गए। प्रदेश में बल्र्ड फ्लू की संभावनाओं देखते हुए वन विभाग और पशुपालन विभाग के कर्मियों ने मुर्गियों के शव को जब्त करते हुए बल्र्ड फ्लू की जांच के लिए सैंपल लिए। साथ ही शव तुरंत दफनाए गए। डा. गुप्ता ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद की बल्र्ड फ्लू के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। लेकिन गदेरे में किसने मुर्गे या मुर्गियों के शव फेंके इसकी जांच के लिए पुलिस में तहरीर देकर जांच करने की मांग की गई है।

थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृत मुर्गियों के मामले में पशुपालन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमित नौटियाल को सौंप दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!