posted on : March 9, 2021 5:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन की चमोली इकाई ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। आशा फैसिलिटेटर व कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न किये जाने पर संगठन के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आंदोलन करने की बात कही है।

संगठन की जिलाध्यक्ष किरन बिष्ट ने कहा कि लम्बे समय से संगठन की ओर विजिट मोबिलिटी धनराशि को आठ सौ रुपये करने, पहाड़ी क्षेत्रों में विजिट मोबिलिटी 30 दिनों की प्रदान करने, बैठकों में आवाजाही के लिये यात्रा व्यय को 500 किये जाने और नियम वेतनमान दिये जाने की मांग की जा रही है। लेकिन वर्तमान तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। उन्होंने बताया आशा फैसिलिटेटर और कार्यकर्ता सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य विभाग की सभी गतिविधियों को ग्रामीण स्तर तक संचालित करने की अहम कड़ी के रुप में सेवाएं दे रही हैं। जिसे देखते हुए सरकार से उक्त मांगों पर लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है। कहा कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो उन्हें बाध्य होकर आंदोलन करना होगा। इस मौके पर अन्नू असवाल, दीपा भंडारी, शरादी नेगी, आशा बत्र्वाल, मोनिका, देवेश्वरी, गीता गौड़, कुसुम नेगी, उमा, सुधा, माहेश्वरी, इन्द्रा रावत, सीता परिहार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!