गोपेश्वर (चमोली)। एक जनवरी की निर्धारित तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम  प्रकाशन किया गया।

जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशन के बाद जनपद में कुल 298498 सामान्य मतदाता और 10372 सेवा मतदाता हैं। विधानसभावार बदरीनाथ विधानसभा में कुल 101596 मतदाता हैं जिसमें महिला 49435, पुरूष 52158 तथा अन्य तीन, थराली विधानसभा में कुल 103032 मतदाता हैं जिसमें महिला 52952, पुरूष 50079 तथा अन्य एक और कर्णप्रयाग विधानसभा में कुल 93870 मतदाता हैं जिसमें महिला 47071 तथा पुरूष 46799 हैं, वहीं बदरीनाथ विधानसभा में महिला 36, पुरूष 2530 सहित कुल 2566 सर्विस वोटर, थराली विधानसभा में महिला 41, पुरूष 3746 सहित कुल 3787 सर्विस वोटर और कर्णप्रयाग विधानसभा में महिला 25, पुरूष 3994 सहित कुल 4019 सर्विस वोटर हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!