posted on : January 1, 2026 7:32 pm

गोपेश्वर(चमोली)। अटल स्मृति दिवस पर राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अलट विहारी बाजपेयी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता तथा राष्ट्र हित के कामों को याद किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के जीवनवृंत पर रोशनी डालते हुए उनके बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा से लेकर प्रचार के जीवन और भारतीय जनसंघ व भाजपा की स्थापना तक की चुनौतियों को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पहले अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को खड़ा कर प्रधानमंत्री के रूप में देश हित में क्रांतिकारी कदम उठाए।

इस दौरान अटल जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण के जरिए भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर विश्व मंच पर भारत की सामरिक ताकत स्थापित की। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के तहत देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क बढाया। आईटी व दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा दिया। पड़ोसी देशों से शांति की पहल की और पाकिस्तान से संवाद स्थापित करने के लिए लाहौर तक बस यात्रा निकाली। कारगिल युद्ध में निर्णायक युद्ध किया। किसान और ग्रामीण विकास के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अभिनव शुरूआत की। गठबंधन राजनीति को स्थायित्व प्रदान किया। इसके चलते ही उन्हें देश के सर्वोच्च भारत रत्न के सम्मान से अलंकृत किया गया। दायित्वधारी हरक सिंह नेगी ने अटल जी की जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भाजपा को ऊर्जा मिली। इसके चलते ही भाजपा आज नवंर वन पार्टी बनी है। वह एक अच्छे और मृदुभाषी नेता रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि उनके कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं की शुरूआत हुई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट अटल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अपनी धाक जमाई। डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने युवाओं को लेकर किए गए कार्यों पर रोशनी डालते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

इस अवसर पर गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, नगराध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भरत गड़िया, नंदन बिष्ट, महेंद्र राणा, रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, डीपी पुरोहित, चंद्रकला तिवाड़ी, शांति राणा, नंदी राणा, उमेश भट्ट, वत्सला सती, सुरेंद्र नेगी, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा, जिला मीडिया समन्वयक मोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!