गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बनाये गये 574 मतदान केंद्रों में से 107 मतदाता केंद्र बर्फवारी वाले इलाकों में हैं। ऐसे में मौसम के मिजाज बिगड़ने पर इन स्थानों पर जिला निर्वाचन विभाग को मतदान के संपादन के लिये विशेष इंतजाम करने होंगे। जिसे लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सभी बर्फवारी वाले इलाकों के मतदेय केंद्रों का चिंहीकरण कर लिया गया है।

बता दें कि चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मार्च माह तक बर्फवारी की संभावना बनी रहती है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिये राज्य में निर्धारित 14 फरवरी का दिन निर्वाचन विभाग के चुनौती खड़ी कर सकता है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जिले की बदरीनाथ विधानसभा में बर्फवारी वाले इलाकों में बदरीनाथ विधानसभा में 41, थराली में 47 और कर्णप्रयाग में 19 मतदेय केद्रों का चिंहीकरण किया गया है। विभाग की ओर मतदेय केंद्रों का चिंहीकरण कर मौसम खराब होने पर व्यवस्था किये जाने की तैयारियां भी की जा रही हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!