posted on : October 3, 2021 5:37 pm

पोखरी (पोखरी)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंडके राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में रविवारको आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी पेड़ वाले गुरुजी  के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला कर ईको ब्रिक्स का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम अधिकारी पेड़ वाले गुरूजी धन सिंह घरिया ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और आजादी के अमृत महोत्सव पर एनएसएस के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चला कर विद्यालय को गांवों से जोड़ने वालें मार्गों पर बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। साथ लोगों सेे स्वच्छता बनाये रखने और पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरसी सैलानी, प्रदीप बिष्ट, अमित किमोठी, नवीन सिंह, शकुंतला चैहान, विनय देव, इंदु भूषण, सुमित चैधरी कैलाश, राजेंद्र, बच्चन लाल, भजन सिंह मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!