posted on : October 21, 2021 6:29 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के ढामक गांव की आयुषी राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। आयुषी का चयन प्रतियोगिता के लिये हो गया है। वह 21 से 28 अक्तूबर तक हरियाणा के हिंसार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग प्रतिभाग करेंगी।

बता दें कि पोखरी ब्लॉक के ढामक गांव की आयुषी भट्ट डीएवीपीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वे देहरादून के गौतम बाक्सिंग क्लब गढ़ी कैंट से प्रशिक्षण ले रही हैं। उसके पिता गृह मंत्रालय के अर्ध सैनिक बल में तैनात है। माता गृहणी है। आयुषी का बचपन से ही खेलों में रुची के चलते विद्यालयी प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने बास्केटबॉल में जूनियर स्तर भी प्रतिभाग किया। लेकिन एकल स्पर्धाओं में रुझान के चलते बाक्सिंग को करियर के रुप में चुना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!