posted on : September 16, 2023 7:39 pm

गोपेश्वर (बद्री विशाल)। आयुष्मान भवः पखवाड़ा 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक आयोजित होगा। इस दौरान जिले में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। एसीएमओ डॉ.उमा रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत जनपद में अभी तक 20 लाख 63 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है।

एसीएमओ ने बताया कि जनपद के प्रत्येक हेल्थ वेलनेस सेंटर स्तर पर 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक आयुष्मान मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 17 सितम्बर को रविवार के दिन और इसके बाद प्रत्येक शनिवार को आयुष्मान मेला लगाया जाएगा। जनपद में संचालित 86 उपकेन्द्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में 1376 मेले एवं 39 पीएचसी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 624 मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत जनपद में दो हजार मेलों में आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, जनजातीय क्षेत्रों में स्किल सेल जांच, मातृ एवं शिशु टीकाकरण, गैर संचारी एवं संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से संबंिधत गंभीर बीमारी वाले मरीजों का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपचार किया जाएगा।

ग्राम सभा वार्ड स्तर पर स्वच्छता एवं पोषण समिति के माध्यम से दो अक्टूबर से आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों से ठीक हुए लोगों के अनुभव साझा किए जाएगे। शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग वाले ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। आयुष्मान भवः पखवाड़े के दौरान प्रत्येक विधान सभा में 10 ब्लड डोनेशन शिविर और ई-रक्तकोष पंजीकरण भी किए जाएंगे। पखवाड़े के दौरान अंगदान के लिए शपथ और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!