कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे कर्णप्रयाग के समीप बाबा आश्रम के पास पहाड़ी से मलवा आने के कारण शनिवार सांय चार बजे के आसपास अवरूद्ध हो गया था। हालांकि एनएच की ओर से हाइवे को खोले जाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन पहाड़ी से बार-बार मलवा आने के कारण हाइवे को खोला नहीं जा सका। जिससे यहां पर हाइवे के दोनों ओर वाहनों का जमवाड़ा लगा रहा। रविवार सुबह साढे आठ बजे सुचारू कर दिया गया है।

शनिवार की देर सांय को अचानक कर्णप्रयाग बाबा आश्रम के पास पहाड़ी से मलवा आने से बदरीनाथ हाइवे बाधित हो गया है। हाइवे के बाधित होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय सवारियों के वाहन भी यहां पर फंस गये। एनएच की ओर से हाइवे को सुचारू करने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन पहाड़ी से बार-बार मलवा आने से मार्ग को सुचारू करने में दिक्कते आ रही थी। भारी मसकत के बाद रविवार सुबह साढे आठ बजे के बाद हाइवे को सुचारू किया गया। जिसके बाद यहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!