posted on : December 1, 2025 7:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ नगर पंचायत ने यात्राकाल में कूड़े से आठ लाख से अधिक की आय अर्जित कर कचरे को खजाने में बदल कर मिशाल कायम कर दी है। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बनी रहती थी। इस चुनौती का सामना करते हुए नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में होने वाले कूड़े को आर्थिकी का आधार बना लिया है। नगर पंचायत ने कूड़े को एकत्र कर लाख लाख से अधिक का विपणन कर कचरे को खजाने में बदल दिया। इस तरह बदरीनाथ नगर पंचायत अन्य निकायों और पंचायतों के लिए भी रोल मॉडल बन गई है।

बताते चलें कि बदरीनाथ धाम में सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर पंचायत के पास है। इसके लिए निकाय की ओर से प्रतिवर्ष यात्राकाल में पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जाती है। कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर, कॉम्पेक्टर मशीन, ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर मशीन के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इनके माध्यम से नगर पंचायत की ओर से प्लास्टिक और अन्य कचरे के ब्लॉक बनाकर विपणन किया जाता रहा। खाद्य सामग्री के कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाकर विपणन का बीड़ा उठाया गया। इससे धाम में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने पर नगर पंचायत को आमदनी हासिल हो रही है।

मौजूदा साल के यात्राकाल में बदरीनाथ नगर पंचायत ने कुल 230 टन कूड़े का निस्तारण किया। इसी तरह 133 टन सूखे के ब्लाक और 97 गीले कूड़े की कम्पोस्ट खाद बनाकर  8 लाख 89 हजार 598 रुपए की आय अर्जित की गई। नगर पंचायत ने ईको पर्यटक शुल्क के माध्यम से 1 करोड़ 14 लाख 97 हजार 56 रुपए की आय अर्जित की। फास्ट टैग बैरियर से 92 लाख 60 हजार 796 रूपये और हेलीकॉप्टर संचालन से मिलने वाले शुल्क से 22 लाख 36 हजार 260 लाख की आय अर्जित कर निकाय को आर्थिक रूप से सशक्त बना दिया है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि कूड़ा निस्तारण से निकाय को अच्छी आमदनी हासिल तो हुई है अपितु इससे निकाय की आर्थिकी को भी बल मिला है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!