posted on : September 16, 2021 5:50 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकासखंड बुरसोल गांव निवासी एक युवक को भालू ने हमला कर  बुरी तरह से जख्मी कर दिया हैं। जिसे  परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाए जहां पर उसका उपचार किया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार इस विकासखंड के अंतर्गत बुरसोल गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र दलवीर सिंह जंगल के पास कुछ काम से गया था कि अचानक भालू ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया हैं। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी थराली लाए जहां पर उनका उपचार किया जा रहा हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!