पोखरी (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी पोखरी के नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत सोमवार को पोखरी तहतसील मुख्यालय पर हुई, जिसमे कार्यकर्ताओं से डब्बल इन्जन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया गया।
पोखरी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए खनिज राज्यमंत्री राजकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, परिवार विशेष की पार्टी नही है। भाजपा में पूर्ण रुप से लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार और त्रिवेन्द्र सिह रावत के नेतृत्व वाली सरकार जीरो टोलेरेन्स की नीति पर कार्य कर रही है, भ्रष्टाचार को कोई जगह नही है। विचौलियो और दलालों की दुकाने बन्द हो गयी है। कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। यहां तानाशाही और व्यक्तिवाद न होकर लोकतंत्र है भारतीय जनता पार्टी की स्थापना इसके संस्थापक सदस्यों ने अंत्योदयी प्रयत्नों के लिए किया है। प्रशिक्षण वर्ग में अनिल नौटियाल, राजकुमार पुरोहित, महावीर सिंह पंवार, विनोद नेगी, दर्शन सिंह दानू, सत्येंद्र असवाल, राजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भण्डारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, मातबर रावत, महामंत्री नारायण सिंह विजयपाल रावत, वत्सला सती, मयंक पंत, मीडिया प्रभारी महावीर रावत, गजपाल बर्त्वाल आदि मौजूद थे।