posted on : March 28, 2021 5:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में जहां एक व्यक्ति की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस टीम ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार को क्षेत्र में मजदूरी करने वाले बिहार के जिला किशनगंज, बिशनपुर बाजार निवासी मो. नावेद (31) पुत्र इस्लामुद्दीन व बिहार जिला चम्पारण मलदी निवासी जोगी पासवान (35) शम्भू पासवान बाइक पर चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहे थे। इस दौरान चमोली से कुछ दूरी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्टील गार्डर से जा टकराई। ऐसे में जहां जोगी पासवान बाइक के साथ ही सड़क पर छिटक गया। वहीं मो. नावेद छिटकर यहां करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चमोली की पुलिस टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं खाई से नावेद के शव को निकालकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दे दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!