posted on : June 25, 2021 5:44 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आपात काल को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। 

भाजपा कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक ऋषिप्रसाद सती ने कहा कि जिस प्रकार से तत्कालीन सरकार ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की और समाज के चैथे स्तंभ मीडिया को प्रतिबंध लगाया यह एक निरंकुश शासक का तानाशाही निर्णय था।  सरदार संत सिंह ने बताया कि उस समय की सरकारों ने जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर जेल की सलाखों में बंद किया। उन्होंने उस वक्त के स्मरण भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किये। पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि यह काला दिवस और क्रूर शासक को लोकतंत्र में हर समय याद रखा जाएगा। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री सरदार संत सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!