ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गौचर (चमोली)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गौचर मण्डल कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं और मण्डल पदाधिकारियों से कहा कि वर्तमान में हमारे समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में हमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऋषिेकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और आॅलवेदर रोड़ जैसे ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम दिया है।

सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और ऑलवैदर रोड़ जैसे ऐतिहासिक कार्यों के विषय को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। हमें आमजन को बताना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी भेदभाव के तमाम तरह की आलोचनाओं के बावजूद भी देशहित में अपना जीवन होम करने में लगे हैं। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, पी. एम. मोदी हेल्थ कार्ड योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभ देने के साथ-साथ राज्य सरकार भी अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे उद्यमियों के व्यापक हित में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो उद्यम) लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया है, इसके अंतर्गत सिलाई बुनाई फल विक्रेता जैसे छोटे लगभग 20 हजार व्यवसायियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए प्रति व्यक्ति को दस हजार के ऋण पर पांच हजार की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि न हमें रूकना है, न हमें थकना है, हमें हमेशा आगे बढना है। इस विचार को लेकर हमें चुनाव की तैयारियां करनी हैं।

इससे पूर्व महाराज ने बदरीनाथ रोड़, धोलतीर, नगरासू के समीप मलबा आ जाने से अवरूद्ध मार्ग का निरीक्षण करने के अलावा शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, मंडल प्रभारी प्रेम सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, अनुसूचित एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, टीका प्रसाद मैखुरी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!