posted on : February 4, 2026 9:59 pm
गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन चमोली के तत्वाधान में 25 फरवरी तक विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून की ओर से राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जनपद में 18 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी, 21 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर), 25 फरवरी को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किये जायेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
