जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर वर्षों से बरसात और बर्फवारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिये पेरशानी का सबब बने कंचन गंगा नाले से अब आवाहाजी करने वालों को निजात मिल जाएगी। यहां बीआरओ की ओर से कंचनगंगा नाले के समीप हाईवे पर पुल निर्माण का निर्णय लिया है। यह जानकारी बदरीनाथ हाईवे सहित सीमा क्षेत्र की सड़क निरीक्षण करने पहुंच बीआरओ के चीफ इंजीनियर एएस राठौर ने दी।
बदरीनाथ हाईवे पर मरवाड़ी से बदरीनाथ धाम तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्होंने गुरूवार को सीमा सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी सड़क बलवन नाले तक बर्फ हटाकर सुचारु कर दी गई है। जबकि आगामी 15 दिनों में सड़क को माणा पास तक सुचारु कर लिया जाएगा। वहीं बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर कंचनगंगा में प्रतिवर्ष ग्लेश्यिर आने से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क को देखते हुए यहां सौ मीटर स्पान के पुल निर्माण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहा करीब 15 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे अधिकारियों को 20 अप्रैल तक हाईवे के शेष बचे हिस्से का डामरीकरण, हिल कटिंग कार्य पूर्ण करने और हाईवे पर मौजूद मलबे का निस्तारण करने के भी निर्देश दिये हैं। इस मौके पर बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी हरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
