posted on : October 31, 2021 3:44 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय के गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां चिकित्सकों की ओर से घायल का उपाचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-घिंघराण सड़क नये बस अड्डे के समीप रविवार को नारायणबगड़ ब्लॉक के नलगांव निवासी नरेंद्र फरस्वाण पुत्र बख्तावर सिंह की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान नरेंद्र फरस्वाण कार से छिटक गया था। जिससे उसे सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया था। दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों की ओर से थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिस पर थाना गोपेश्वर से थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला पुलिस और अग्नि शमन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसे बाद यहां पुलिस, अग्नि शमन के जवानों और स्थानीय लोगों ने नरेंद्र को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कलक्ट्रेट में चैकीदार के पद पर कार्यरत है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!