जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ मारवाडी से आगे बलदौड़ा में शनिवार की शाम एक तीर्थयात्रियों की कार दुर्घटना ग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी जिससे कार में चार लोगों में से दो अभी लापता बताये जा रहे जबकि एक की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप् से घायल हो गया है।  गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर गुजरात से आये तीर्थयात्री बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। इस दौरान यहां हाईवे पर बलदौड़ा पुल के समीप अचानक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के पहाड़ी से गिरने पर कार में सवार गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी मुर्गेश राठौर और लिमडी निवासी कृपाल सिंह जाला अलकनंदा नदी में जा गिरे। जिससे वे अभी तक लापता चल रहे हैं। जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जबकि गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी हितेंद्र चैहान (38) पुत्र पर्वत सिंह चैहान गंभीर रुप से घायल हो गया। उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना जोशीमठ पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल को रेस्क्यू कर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में जान खोने वाले चालक का अभी तक नाम पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस की ओर से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!