posted on : March 25, 2021 5:31 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी के मामले में फरार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद न्यायालय में पेश किये जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2020 को पोखरी ब्लॉक के त्रिशूला गांव निवासी प्रमोद सिंह पुत्र भीम सिंह की ओर से थाना पोखरी में एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर आकाश सिसोदिया नाम के व्यक्ति की ओर से 70 हजार की ठगी की लिखित शिकातय दर्ज की गई थी। जिस पर पोखरी थाना पुलिस की ओर से हरिपुर कला, ऋषिकेश निवासी आकाश सिसोदिया पुत्र रामेश्वर सिसोदिया, पूजा सिसोदिया पत्नी आकाश सिसोदिया व भूपतवाल हरिद्वार निवासी अनिल राणा पुत्र रामपाल सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में आरोप साबित होने पर पुलिस की ओर से पूजा सिसोदिया को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। ऐसे में एसओजी टीम ने फरार अभियुक्त आकाश सिसोदिया व अनिल राणा को बुधवार को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!