जोशीमठ (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी चमोली मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को जोशीमठ में शुभारंभ हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को राज्यों व केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से देश में विकास की जो बयार आयी है उसके बारें में बताया गया। साथ ही सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।

जोशीमठ में नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करते हुए जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सबको शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए मार्गदर्शन के आधार पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग के छात्रों में प्रतिभाग कर वक्ताओं की ओर से दिए गए विभिन्न विषयों की जानकारी लेनी चाहिए।  महावीर सिंह पवार ने कार्यकर्ताओं को 2014 के बाद हुई अंत्योदय प्रयत्नों के बारे में बताते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग में खनिज परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित ने कहा कि देश की आजादी के बाद जिस प्रकार से कांग्रेस के शासन में गरीबों, दलितों, शोषित, वंचितों की उपेक्षा कर योजनाएं बनाई जाती थी, वही 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से गरीबों, दलितों, श्रमिकों व किसानों के लिए जन कल्याणकारी नीतियां बनाकर अंत्योदय परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ वह अपने आप में बेमिशाल है। 

उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का सीधे लाभ जनता तक पहुंच रहा है। सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी ने कहां की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार अथवा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र है और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने पार्टी की स्थापना अंत्योदयी प्रयत्नों के लिए किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व प्रमुख सुचिता चैहान, नितिन व्यास, ललिता देवी  आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!