पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत ने पोखरी बाजार  मे बंदरों के आंतक से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ा जा रहा है। मंगलवार को 50 से अधिक बंदरों को पकड़ा जा चुका है।

नगर पचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने बताया कि बंदरों के आंतक से पोखरी नगर क्षेत्र के व्यापारियों सहित स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान चल रहे थे। जिसे देखते हुए वन विभाग की अनुमति के बाद अब बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मथुरा से बन्दर पकडने वाली टीम को बुलाया है। जिसका पूरा खर्चा नगर पंचायत की ओर से वहन कियका जा रहा है। अब तक इस टीम ने 50 से अधिक बंदरों को पकड़ लिया गया है। पिंजरा लगाकर पकड़े गये बंदरों को दूर जंगलो में छोड़ा जाएगा ताकि वे शहर की ओर न आ सके।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!