गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना महामारी के बाद अब त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। करवा चौथ के चलते जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सुबह से देर सांय तक बाजार में भीड़ देखने को मिली है। बाजार में लाक डाउन के बाद सबसे ज्यादा खरीदारी करवा चौथ पर देखने को मिल रही है। वहीं कोरोना को लेकर शारीरिक दूरी के निमय की भी जमकर धज्जियां उड़ती नजर आयी।

चमोली की बाजारों में सोमवार को कोरोना की पाबंदियों पर करवा चौथ का उत्साह भारी दिखा। यहां बाजारों में लम्बे समय के बाद दुकानों में करवा चौथ की खरीददारी के लिये महिलाएं बड़ी संख्या में दिनभर बाजारों में जुटी रही। जिससे बाजारों में वाहनों की आवाजाही पर रोक न लगाये जाने के चलते गोपेश्वर बाजार में जाम लगता रहा।

हिन्दू धार्मिक मान्याताओं के अनुसार आगामी चार नवम्बर को करवा चौथ का त्यौहार है। ऐसे में अब करवा चौथ की तैयारियों के साथ लम्बे वक्त के बाद बाजारों में रोनक लौट आई है। सोमवार को जिले के चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, थराली, देवाली, गैरसैंण सहित सभी बाजारों में महिलाएं बड़ी संख्या में खरीददारी के लिये पहुंची। हालांकि इस दौरान बाजारों में शासन और प्रशासन की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिये निर्धारित नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ती दिखी। लेकिन करवा चौथ की खरीद के लिये बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित और आयुष चैहान का कहना है कि कोरोना के चलते बाजारों में लम्बे समय से कारोबार पटरी से उतर गया था। लेकिन त्यौहारों का सीजन आते ही आस बंधने लगी है। वहीं व्यापारियों से कोरोना के नियमों के पालन के लिये व्यवस्था बनाने की अपील की जा रही है। करवा चौथ पर जहां शहरी क्षेत्र की महिलाऐं खरीददारी के लिए बाजारों में आयी है वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर खरीददारी कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!