posted on : April 18, 2021 6:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। रविवार को कर्णप्रयाग से 09, पोखरी व मायपुर से 02-02 तथा गौचर व टीएचडीसी से 01-01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 3589 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, हालांकि इसमें से 3464 लोग ठीक हो चुके हंै और 125 अभी एक्टिव केस हैं।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। रविवार को 834 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 78486 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 65280 सैंपल नेगेटिव तथा 3589 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 1052 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!